यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में list | यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में लिस्ट | UP Ke 75 jilon ke Naam in Hindi | UP Ke jilon ke Naam | UP Ke Jile
कहते है, कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है और इसका मुख्य कारण है इस राज्य की विशालता, 545 विधानसभा सीटें और 75 लोकसभा सीटों के साथ यह भारत का सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में दूसरे स्थान पर है।
Hello Friends, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे है यूपी के 75 जिलों के बारे में तथा उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भी बात करेंगे, उम्मीद करता हूँ आपको यह लेख पसंद आएगा।
यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में List –
उत्तर प्रदेश को अगर इतिहास में देखें तो पहले यह “अवध” के नाम से और अंग्रेजों के समय में यह राज्य “यूनाइटेड प्रोविन्स” के नाम से जाना जाता था।
आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश में कुल 83 जिले थे, लेकिन साल 2000 में, एक नए राज्य उत्तराखंड के निर्माण के समय उत्तराखंड में, उत्तर प्रदेश के 13 जिलों को मिला दिया गया, इस प्रकार केवल 70 जिले बचे थे।
समय के साथ राज्य में मौजूद क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े जिलों को छोटा करके उनके अंदर नए जिलों को बनाया गया, जिससे सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था को आमजन तक समुचित रूप से पहुंचाया जा सके।
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हो गए है, इन जनपदों को ‘विभाग’ नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्र किया गया है।
वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश 18 विभागों में बाँटा गया है ये 18 विभाग आगे जाकर स्वयं 75 जनपदों में बँटे हैं।
एक नजर यूपी के बारे में –
लगभग 19,98,12,341 वर्ग किलोमीटर में फैला यह राज्य भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के रूप में जाना जाता है, भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 16.50% हिस्सा उत्तर प्रदेश में मौजूद है।
18 मण्डल, 75 जिले, 316 तहसीलें और इनके अंदर 106774 गाँव मौजूद है, शहरी क्षेत्रों में 16 नगर निगम और 438 नगर पालिकाएं है जो शहर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मददगार है।
यूपी में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला आगरा है तो वहीं महोबा सबसे कम आबादी वाले जिले के रूप में जाना जाता है।
यहाँ बहुत सी चीजें है, जो केवल पूरे भारत ही नहीं पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है, चाहे आगरा का ताजमहल हो या बनारस का पान हो, फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा हो या काशी के घाट हो, आगरे का पेठा और मुरादाबाद की पीतल नगरी, कन्नौज का इत्र हो या मिर्जापुर का विंध्य क्षेत्र, पूरे भारत में मशहूर है।
यहाँ पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने से लोग इसे देखने आते है, अपनी विविधताओं से भरे इस राज्य में ऐसी हजारों चीजें है जो इसको खास बनाती है, जो इसकी पहचान है।
यूपी की स्थापना | 1 नवंबर, सन् 1956 |
राजकीय पेड़ | अशोक |
राजकीय चिन्ह | वृत्त में 2 मछली एवँ तीर कमान 1938 से स्वीकृत |
राजकीय पक्षी | क्रौंच या सारस |
भाषा | हिन्दी (उर्दू दूसरी राजभाषा सन् 1989 से) |
रेल नेटवर्क | भारत का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क |
प्रमुख खेल | कुश्ती, कबड्डी और तैराकी |
न्यायिक राजधानी | प्रयागराज (Pryagraj) पहले इलाहाबाद |
प्रशासनीक राजधानी | लखनऊ (Lucknow) |
यूपी के 75 जिले विभाग के अनुसार –
नीचे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के बारे में जानकारी दी गई है, साथ ही टेबल में सभी जिलों के बारे में आरटीओ कोड भी दिए गए है।
1. आगरा विभाग –
आगरा विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले कुछ इस प्रकार है –
1. | आगरा (Agra) | UP-80 |
2. | फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) | UP-83 |
3. | मैनपुरी (Mainpuri) | UP-84 |
4. | मथुरा (Mathura) | UP-85 |
2. अलीगढ़ विभाग –
अलीगढ़ विभाग का मुख्यालय अलीगढ़ में, इस विभाग के अंतर्गत कुल चार जिले आते है –
5. | अलीगढ़ (Aligarh) | UP-81 |
6. | एटा (Etah) | UP-82 |
7. | हाथरस (Hatras) | UP-86 |
8. | कासगंज (Kasganj) | UP-87 |
3. प्रयागराज विभाग –
प्रयागराज विभाग का मुख्यालय, प्रयागराज में है, पहले इस जिले का नाम इलाहाबाद हुआ करता था, इस विभाग के अंतर्गत भी चार जनपद आते है, जो कुछ इस प्रकार से है –
9. | प्रयागराज (Pryagraj) | UP-70 |
10. | फ़तेहपुर (Fatehpur) | UP-71 |
11. | कौशाम्बी (Kaushambi) | UP-73 |
12. | प्रतापगढ़ (Pratapgarh) | UP-72 |
4. आजमगढ़ विभाग –
आजमगढ़ विभाग तीन जिलों को मिलाकर बनाया गया है, इसका मुख्यालय आजमग़ढ़ में है, जिलों के नाम कुछ इस प्रकार से है –
13. | आज़मगढ़ (Azamgarh) | UP-50 |
14. | बलिया (Ballia) | UP-60 |
15. | मऊ (Mau) | UP-54 |
यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में list | यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में लिस्ट | UP Ke 75 jilon ke Naam in Hindi | UP Ke jilon ke Naam | UP Ke Jile
5. बरेली विभाग –
बरेली विभाग का मुख्यालय बरेली में स्थित है, यह विभाग कुल चार जनपदों को लेकर बनाया गया है।
16. | बदायूँ (Badaun) | UP-24 |
17. | बरेली (Bareilly) | UP-25 |
18. | पीलीभीत (Pilibhit) | UP-26 |
19. | शाहजहाँपुर (Shahjahanpur) | UP-27 |
6. बस्ती विभाग –
बस्ती विभाग का मुख्यालय बस्ती जिले में स्थित है , इसके अंतर्गत आने वाले जिले कुछ इस प्रकार से है।
20. | बस्ती (Basti) | UP-51 |
21. | संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) | UP-58 |
22. | सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) | UP-55 |
7. चित्रकूट विभाग –
चित्रकूट विभाग का मुख्यालय चित्रकूट में स्थित है, यह विभाग चार जनपदों को मिलाकर बनाया गया है।
23. | बांदा (Banda) | UP-90 |
24. | चित्रकूट | UP-96 |
25. | हमीरपुर (Hamirpur) | UP-91 |
26. | महोबा | UP-95 |
8. देवीपाटन विभाग –
देवीपाटन विभाग का मुख्यालय जनपद ‘गोंडा’ में स्थित है, देवीपाटन विभाग के अंतर्गत कुल चार जिले आते है।
27. | बहराइच (Bahraich) | UP-40 |
28. | बलरामपुर (Balrampur) | UP-47 |
29. | गोंडा (Gonda) | UP-43 |
30. | श्रावस्ती (Shrawasti) | UP-46 |
9. अयोध्या विभाग –
अयोध्या अयोध्या विभाग का मुख्यालय अयोध्या में है, इस विभाग के अंतर्गत कुल चार जिले आते है।
31. | अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) | UP-45 |
32. | अमेठी (Amethi district) | UP-36 |
33. | बाराबंकी (Barabanki) | UP-41 |
34. | अयोध्या (Ayodhya) | UP-28 |
35. | सुल्तानपुर (Sultanpur) | UP-44 |
10. गोरखपुर विभाग –
गोरखपुर विभाग, मुख्यालय – गोरखपुर, इस विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले –
36. | देवरिया (Deoria) | UP-52 |
37. | गोरखपुर (Gorakhpur) | UP-53 |
38. | कुशीनगर (Kushinagar) | UP-57 |
39. | महाराजगंज (Mahrajganj) | UP-56 |
11. झांसी विभाग –
झांसी विभाग का मुख्यालय, झांसी में स्थित है, इस विभाग के क्षेत्र में तीन जिले आते है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार से है।
40. | जालौन (Jalaun) | UP-92 |
41. | झांसी (Jhansi) | UP-93 |
42. | ललितपुर (Lalitpur) | UP-94 |
12. कानपुर विभाग –
मुख्यालय – कानपुर, इस विभाग के अंतर्गत आने वाले जनपद।
43. | औरैया (Auraiya) | UP-79 |
44. | इटावा (Etawah) | UP-75 |
45. | फ़र्रूख़ाबाद (Farrukhabad) | UP-76 |
46. | कन्नौज (Kannauj) | UP-74 |
47. | कानपुर देहात – Kanpur Dehat (rural) | UP-77 |
48. | कानपुर नगर (Kanpur) | UP-78 |
13. लखनऊ विभाग –
मुख्यालय – लखनऊ, लखनऊ विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले।
49. | हरदोइ (Hardoi) | UP-30 |
50. | लखीमपुर खेरी (Kheri) | UP-31 |
51. | लखनऊ (Lucknow) | UP-32 |
52. | रायबरेली (Raebareli) | UP-33 |
53. | सीतापुर (Sitapur) | UP-34 |
54. | उन्नाव (Unnao) | UP-35 |
14. मेरठ विभाग –
मुख्यालय – मेरठ, मेरठ विभाग के अंतर्गत कुल छ: जनपद आते है, ये जिले है, बाग़पत, बुलन्दशहर, गौतम बुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़ और मेरठ, नीचे इनके बारे में जानकारी दी गई है।
55. | बाग़पत (Bagpat) | UP-17 |
56. | बुलन्दशहर (Bulandshahr) | UP-13 |
57. | गौतम बुद्ध नगर और नोएडा | UP 16 |
58. | ग़ाज़ियाबाद (Ghaziabad) | UP-14 |
59. | हापुड़ (Hapur) | UP-37 |
60. | मेरठ (Meerut) | UP-15 |
15. मिर्ज़ापुर विभाग –
मिर्ज़ापुर विभाग का मुख्यालय मिर्जापुर में है, इस विभाग के अंतर्गत तीन जिले मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र आते है।
61. | मिर्ज़ापुर (MIrzapur) | UP-63 |
62. | भदोही (Bhadohi) | UP-66 |
63. | सोनभद्र (Sonbhadra) | UP-64 |
16. मुरादाबाद विभाग –
मुख्यालय – मुरादाबाद, इस विभाग के अंतर्गत आने वाले जनपद।
64. | अमरोहा और ज्योतिबा फुले नगर | UP-23 |
65. | बिजनौर (Bijnor) | UP-20 |
66. | मुरादाबाद (Moradabad) | UP-21 |
67. | रामपुर (Rampur) | UP-22 |
68. | सम्भल (Sambhal) | UP-38 |
17. सहारनपुर विभाग –
मुख्यालय – सहारनपुर, सहारनपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले जनपद कुछ इस प्रकार से है।
69. | मुज़फ़्फ़रनगर (Muzaffarnagar) | UP-12 |
70. | शामली (Shamli) | UP-19 |
71. | सहारनपुर (Saharanpur) | UP-11 |
18. वाराणसी विभाग –
वाराणसी विभाग का मुख्यालय वाराणसी में, इस विभाग के अंतर्गत कुल चार जनपद आते है।
72. | चंदौली (Chandauli) | UP-67 |
73. | ग़ाज़ीपुर (Ghazipur) | UP-61 |
74. | जौनपुर (Jaunpur) | UP-62 |
75. | वाराणसी (Varanasi) | UP-65 |
यूपी में पूर्वांचल के जिले –
उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कुल 17 जिले आते है, जिन्हें पूर्वांचल के नाम से जाना जाता है, इसमें –
जौनपुर, भदोही, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, महराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलिया, सोनभद्र आदि जिले आते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं?
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं।
यूपी का सबसे प्रसिद्ध जनपद कौन सा है?
प्रयागराज जनपद सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत प्रसिद्ध है, काशी अपनी पुरातन संस्कृति के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है, इसके अलावा आगरा का ताजमहल जो कि विश्व के सात अजूबों में से एक है, इसे देखने विश्व भर से लोग आते है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गाँव, “गाजीपुर” जिले में स्थित “गहमर” नाम की ग्राम पंचायत है, यह इतना बड़ा है कि एशिया का सबसे बड़े गाँव का दर्जा हासिल है।
उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सबसे बड़ा शहर है।
यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में list | यूपी के 75 जिलों के नाम हिंदी में लिस्ट | UP Ke 75 jilon ke Naam in Hindi | UP Ke jilon ke Naam | UP Ke Jile
यह आर्टिकल भी पढ़ें –
इंटरनेट कैसे चलता है? इंटरनेट से जुड़ी पूरी जानकारी
गूगल स्ट्रीट व्यू क्या है? गूगल स्ट्रीट व्यू के क्या फायदे है, इसे कैसे प्रयोग करें?
Fast Charging Kya Hai फास्ट चार्जिंग क्या है?
OTT Kya Hai ᐈ यह कैसे काम करता है? ओटीटी की पूरी जानकारी
Graphene Kya Hai || ग्राफीन क्या है? ग्राफीन के फायदे !
Summary –
तो दोस्तों, यूपी के 75 जिलों के नाम (UP Ke 75 jilon ke Naam Hindi Me List) के बारे में यह लेख कैसे लगा हमें जरूर बताएं, कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से, यदि आपके पास इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे भी जरूर लिखें, धन्यवाद 🙂
रोज कुछ नया सीखें, हमारे Instagram पेज से जुड़ें!